Women’s Day पर हजारों महिलाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका

Sandesh Wahak Digital Desk: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) के मौके पर महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए उत्तर प्रदेश में एक खास पहल की जा रही है। दरअसल 8 मार्च को लखनऊ में पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों महिलाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी और अलग-अलग पदों के लिए भर्ती करेंगी। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई करने वाली महिलाएं भाग ले सकती हैं। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आयोजन

दरअसल Women’s Day पर यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की ओर से लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्देश्य महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। असल में इस आयोजन में करीब 5 हजार महिलाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे महिलाओं को अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा और वे रोजगार से जुड़ सकेंगी।

कौन महिलाएं कर सकती हैं आवेदन?

दरअसल Women’s Day पर आयोजित इस रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। इसमें अलग-अलग शैक्षिक पृष्ठभूमि वाली महिलाओं को मौका दिया जा रहा है। जिसके तहत 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, बी.टेक., डिप्लोमा, आईटीआई और पीएचडी जैसी डिग्री रखने वाली महिलाएं इस रोजगार मेले के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा तकनीकी और सामान्य शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार भी इसमें शामिल होकर नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकती हैं।

50 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

दरअसल Women’s Day पर आयोजित इस पिंक रोजगार महाकुंभ में देश की कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। आईसीआईसीआई बैंक, पेटीएम, लाजज फिनटेक, महिला फाउंडेशन, अमेजन और एप्टेक सहित 50 से ज्यादा कंपनियां इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

असल में ये कंपनियां सेल्स, कस्टमर सपोर्ट, आईटी सपोर्ट, बैंकिंग, हेल्थकेयर, मार्केटिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़े अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इससे महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा और उनके लिए नए अवसर खुलेंगे।

ऐसे कर सकती हैं रजिस्ट्रेशन

दरअसल Women’s Day पर आयोजित इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए महिलाओं को पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट पर मौजूद सेवायोजन पोर्टल पर जाकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने साथ बायोडाटा की कॉपी, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाणपत्र और रजिस्ट्रेशन स्लिप लेकर आना होगा। इससे चयन प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

 

Also Read: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर निकलेंगे घुसपैठिए, अमित शाह ने किया बंगाल और तमिलनाडु में जीत का दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.