Nepal में नई तबाही का खतरा! 50 लाख क्यूबिक मीटर पानी से बनी झील, चीन ने किया अलर्ट

Nepal Flash Flood: नेपाल में हालिया बाढ़ से हुई तबाही के बीच अब एक और बड़ा खतरा मंडरा रहा है। नेपाल-चीन सीमा के पास छोचेन खोला (Chhochen Khola) और पुरेपु सांगपो (Purepu Tsangpo) नदियों के संगम पर एक बड़ी Barrier Lake बन गई है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक झील में करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका था और यह ओवरफ्लो होने लगी है।

चिंता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि अगले तीन दिनों में इसमें करीब 30 लाख घन मीटर और पानी आने का अनुमान है। यानी झील में कुल पानी करीब 50 लाख घन मीटर तक पहुंच सकता है। ऐसे में प्राकृतिक बांध के टूटने का खतरा काफी बढ़ गया है। चीन ने स्थिति पर नजर रखते हुए अगले 72 घंटे को बेहद अहम बताया है।

झील टूटी तो नेपाल में फिर आ सकती है बाढ़

यह इलाका नेपाल-चीन सीमा के पास चीन के केरूंग काउंटी में स्थित है और नेपाल के रसुवागढ़ी नाके (Rasuwagadhi Border) से करीब 2.5 किलोमीटर दूर बताया गया है। अगर झील का प्राकृतिक बांध अचानक टूटता है तो बड़ी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की ओर तेजी से आ सकता है। इससे Nepal की तरफ अचानक Flash Flood आने का खतरा है।

चीन का जल संसाधन मंत्रालय झील में पानी के स्तर और उसके बदलावों की लगातार निगरानी कर रहा है। संभावित बांध टूटने की स्थिति में नुकसान का अनुमान लगाने के लिए Real-Time Flood Simulation और एनालिसिस भी किया जा रहा है।

ग्लेशियर टूटने के बाद बना नया संकट

यह नया खतरा 26 अगस्त को तिब्बत क्षेत्र में हुई घटना के बाद सामने आया है। बताया गया कि ग्लेशियर ढहने से ल्हेंडे नदी का रास्ता बाधित हुआ और इसके बाद अचानक पानी नीचे की ओर आया। इससे तिब्बत के ग्यीरोंग पोर्ट (Gyirong Port) इलाके में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई थी।

अब उसी आपदा के बाद छोचेन खोला और पुरेपु सांगपो नदियों के संगम पर बनी झील ने चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों की नजर इस बात पर है कि प्राकृतिक बांध पानी के बढ़ते दबाव को कितना झेल पाता है।

चीन ने बढ़ाई निगरानी

चीन ने संभावित आपदा से निपटने के लिए राहत और बचाव व्यवस्था को भी सक्रिय किया है। चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने गुरुवार को नेपाल सीमा के पास ग्यीरोंग टाउनशिप के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों की टीम को बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए लगाया गया है।

वहीं, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के वेस्टर्न थिएटर कमांड का एक डायरेक्टिंग ग्रुप भी प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है, ताकि सैन्य बचाव अभियान में समन्वय किया जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया बाढ़ (Nepal Flash Flood) और आपदा में नेपाल में मृतकों का आंकड़ा 332 तक पहुंच गया है, जबकि करीब 1,500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। ऐसे में नई बैरियर लेक ने नेपाल में एक और संभावित आपदा (Disaster) की चिंता बढ़ा दी है।

Also Read: नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर कहा- प्रतिनिधिमंडल के साथ पूरी तरह सुरक्षित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.