Noida School Bomb Threat: नोएडा के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के नोएडा के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एतिहात के तौर पर कई स्कूलों के बच्चों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इन स्कूलों को धमरी भरा स्पैम मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड और बीडीएस टीमों मौके पर पहुंच गईं। कई स्कूलों के बच्चो को ऐहतियातन सुरक्षित जगह ले जाया गया। अभी तक किसी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी स्कूलों की स्थिति सामान्य है। कई स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरू हो चुकी हैं। इस मामले में साइबर टीम ने स्कूलों को मिले ईमेल की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिससे इस धमकी के पीछे के असल कारणों का पता चल सके। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार नोएडा और दिल्ली के स्कूलों को धमकी भरे मेल भेजे जा चुके हैं। बीते साल दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के कई स्कूलों में लगातार धमकी भरे मेल मिलने का सिलसिला जारी रहा था। जिसके बाद स्कूल तक पहुंचे बच्चों को वापस घर के लिए रवाना कर दिया गया था और इसकी जानकारी पुलिस टीम को दी गई थी। बीते साल ही दो महीने के अंदर दिल्ली के ही कई स्कूलों में लगभग 11 बार बम की धमकियां मिल चुकी हैं।

Also Read: ‘आपका वोट आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है’, केजरीवाल ने दिल्ली…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.