हथियारों की डील करते 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, यूपी और आंध्र प्रदेश से जुड़े तार
Sandesh Wahak Digital Desk: गुजरात एटीएस (ATS) ने इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देते हुए एक गंभीर आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। गुजरात एटीएस ने हथियारों के लेनदेन के लिए राज्य में आए तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक आंध्र प्रदेश का है, जबकि दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
ATS का खुलासा, देशव्यापी हमले की थी योजना
गुजरात एटीएस ने बयान जारी कर बताया कि ये तीनों संदिग्ध पिछले एक साल से एटीएस के रडार पर थे। इन्हें हथियारों की सप्लाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ये तीनों देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी भारत की सख़्त कार्रवाइयों के बाद से आतंकी समूह हताश हैं और छिपकर अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि, भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं और आतंकवाद के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं।
आतंकवाद के ख़िलाफ़ देश की यह सक्रियता केवल गुजरात तक ही सीमित नहीं है। शनिवार को ही जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भी सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली, जहाँ मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया था।
Also Read: अमेरिका में सरकारी शटडाउन का हाहाकार, एक हजार से ज़्यादा उड़ानें रद्द

