सपा विधायक को बैठक से बाहर निकालना निंदनीय, SDPI ने डिप्टी सीएम पर साधा निशाना

Bahraich News: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के जिलाध्यक्ष मुहम्मद शोएब ने बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में हुई घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक से समाजवादी पार्टी के विधायक आनंद यादव को बाहर निकालने को ‘लोकतंत्र के लिए शर्मनाक’ बताया।

‘यह जनता और उनके प्रतिनिधि का अपमान’

मुहम्मद शोएब ने कहा कि यह घटना सिर्फ एक विधायक का अपमान नहीं है, बल्कि उस जनता की आवाज़ का भी अपमान है जिसने उन्हें चुनकर भेजा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाना और संवाद से बचना लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सीधा प्रहार है।

SDPI ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन की असंवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं। शोएब ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, ताकि लोकतंत्र की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा हो सके।

Also Read: आज़मगढ़ में एयरपोर्ट के विस्तार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर दिया ज्ञापन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.