Bijnor: कर्ज से तंग आकर परिवार ने खाया ज़हर, मां-बेटी की मौत, पिता और दूसरी बेटी की हालत गंभीर

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। नूरपुर थाना क्षेत्र के टेंडरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों ने कर्ज से परेशान होकर ज़हर खा लिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में मां और बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता और छोटी बेटी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

घटना की शुरुआत उस समय हुई जब गांव के रहने वाले पुखराज, जो काफी समय से साहूकारों से लिए गए कर्ज के बोझ से दबे थे, अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। मां रमेशिया और बड़ी बेटी अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। पिता पुखराज और छोटी बेटी सुनीता की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

लंबे समय से था मानसिक तनाव

परिवार पर वर्षों से कर्ज चुकाने का दबाव बना हुआ था। ब्याज दरें और वसूली का डर उनके मानसिक स्वास्थ्य को लगातार प्रभावित कर रहा था। आर्थिक तंगी और हर रोज़ के तनाव ने उन्हें इस अंतिम और दर्दनाक कदम के लिए मजबूर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कर्ज की स्थिति और वसूली के दबाव ने किस हद तक इस परिवार को तोड़ा।

Also Read: इंस्टाग्राम पर 2.5 लाख फॉलोअर्स वाली महिला सिपाही ने वर्दी में वीडियो किया पोस्ट,अधिकारियों ने जताई नाराजगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.