लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: विवादित बयान पर टीएमसी ने मदन मित्रा को भेजा कारण बताओ नोटिस
Sandesh Wahak Digital Desk: लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले पर विवादित बयान देने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता मदन मित्रा मुश्किल में फंस गए हैं। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है।
क्या है मामला
कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कहा था, लड़कियों को कॉलेज बंद होने पर कॉलेज नहीं जाना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है।
टीएमसी का सख्त रुख
पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने कहा, यह घटना अत्यंत दुखद और जघन्य है। मदन मित्रा का बयान पार्टी के रुख के खिलाफ है। ऐसे बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है। मित्रा को पार्टी की तरफ से नोटिस जारी किया गया है, जिसका 3 दिनों के अंदर जवाब देना होगा। हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कायम हैं। इस मामले में सभी आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
Also Read: पुरी मंदिर में भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, DM और SP का तबादला, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

