टोल प्लाजा के नियमों में 15 नवंबर से होंगे बड़े बदलाव, नकद भुगतान करने पर लगेगा दोगुना शुल्क

Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप भी हाइवे पर अक्सर सफर करते हैं, तो यह खबर सीधे आपसे जुड़ी है। केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है, जो 15 नवंबर, 2025 से लागू होगा। अब आप टोल टैक्स कैसे भरते हैं, इस आधार पर आपकी जेब पर अलग-अलग असर पड़ेगा। सीधी बात है नकद भुगतान करने पर आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे, जबकि डिजिटल भुगतान करने पर आपको फायदा होगा।

क्या है पूरा नियम

सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) ने पुराने नियमों में संशोधन किया है। नए नियम के मुताबिक, अगर कोई ड्राइवर बिना वैध FASTag के गाड़ी लेकर टोल प्लाजा पहुंचता है, तो उसे सामान्य टोल से दोगुना शुल्क देना होगा। लेकिन अगर किसी का FASTag काम नहीं कर रहा है और वह UPI, कार्ड, मोबाइल वॉलेट जैसे किसी डिजिटल तरीके से भुगतान करता है, तो उससे सिर्फ सवा गुना (1.25 गुना) शुल्क ही लिया जाएगा।

सरकार का मकसद साफ है। इस बदलाव से टोल प्लाजा पर होने वाले नकद लेनदेन को कम करना, पारदर्शिता लाना और ‘डिजिटल इंडिया’ को बढ़ावा देना है। इसका एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी-लंबी कतारें कम होंगी और आपकी यात्रा तेज और आसान होगी।

Also Read: ‘तेजस्वी यादव की बनेगी सरकार’, बिहार चुनाव रिजल्ट पर अखिलेश यादव का दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.