Lucknow News: अमेरिकी टैरिफ के विरोध में लखनऊ में व्यापारियों ने निकाला मार्च

Lucknow News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% का अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने लखनऊ में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले, व्यापारियों ने अयोध्या रोड पर शक्ति नगर से लेखराज मेट्रो स्टेशन तक पैदल मार्च निकाला।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि ट्रंप का यह फैसला अमेरिकी जनता के लिए ही नुकसानदायक होगा, क्योंकि इससे अमेरिका में भारतीय सामान महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था (GDP) पर भी बुरा असर पड़ेगा। संजय गुप्ता ने कहा कि भारत के व्यापारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और भारत इस मुद्दे पर किसी के आगे झुकेगा नहीं।

Lucknow businessman

दूसरे देशों में व्यापार बढ़ाने की तैयारी

गुप्ता ने बताया कि भारतीय व्यापारी अब ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, फ्रांस, रूस और कनाडा सहित 50 से ज़्यादा देशों में अपने उत्पादों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है, इसलिए अन्य देशों को भारत के साथ समझौता करना ही होगा।

संजय गुप्ता ने कहा कि भारत में कई ऐसे उत्पाद हैं जिनकी दुनिया में कोई बराबरी नहीं कर सकता, जैसे लखनऊ का चिकन उद्योग। उन्होंने बताया कि अकेले लखनऊ से ही 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा के चिकन के कपड़े अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं।

Also Read: बिहार स्वास्थ्य विभाग में नेत्र सहायक के 220 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्द करें अप्लाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.