यातायात माह: कैसरगंज कोतवाल ने नुक्कड़ सभा कर ड्राइवरों को बताए सुरक्षा के ‘गुर’

कैसरगंज (गोंडा)। यातायात माह के मद्देनजर, कैसरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र ने गुरुवार को बस स्टॉप पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने टैक्सी, बैटरी रिक्शा और चार पहिया वाहन चालकों सहित कई ड्राइवरों को इकट्ठा कर यातायात नियमों के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी और सुरक्षा की हिदायत दी।

कोतवाल द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश

कोतवाल बृजेंद्र कुमार मिश्र ने चालकों को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।

नो-पार्किंग जोन: हाईवे पर वाहन खड़ा करते समय काली रोड (डामर वाली सड़क) को छोड़कर ही गाड़ी पार्क करें, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।

सुरक्षा गियर: दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का उपयोग करें, क्योंकि जीवन अनमोल है।

नशे में ड्राइविंग: किसी भी वाहन चालक को नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए, क्योंकि एक जान कई परिवारों से जुड़ी होती है।

ड्राइविंग शिष्टाचार: जल्दबाजी में गाड़ी कटाई ड्राइव न करें। वाहन चलाते समय डीपर का प्रयोग करें।

सुरक्षित गति: हाईवे पर मोड़, विद्यालय और अस्पताल के पास गाड़ी की गति धीमी रखें।

गलत दिशा: वाहन को बिना पास किए गलत दिशा में नहीं मोड़ना चाहिए।

कोतवाल ने ज़ोर देकर कहा कि जीवन अमूल्य है, इसलिए सभी चालक यातायात नियमों का सदैव पालन करें ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Also Read: ‘राहुल गांधी अभी छोटे शिकारी हैं, आगे देखिए किसका शिकार करते हैं’, करणभूषण सिंह ने क्यों कसा ये तंज़?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.