अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
Sandesh Wahak Digital Desk: अलीगढ़ जिले में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम बरला थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव के पास यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक मोटरसाइकिल सवार ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में सामने से आ रही अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गर्वित सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान अमरचंद, गुड्डू शर्मा और मुकुल शर्मा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Also Read: पति खींचता रहा स्ट्रेचर, बेटा पकड़े था खून की बोतल…झांसी मेडिकल कॉलेज की शर्मनाक तस्वीर

