Train Alert: 3 दिसंबर को 8 घंटे ठप रहेगा कानपुर-लखनऊ रेल रूट, शताब्दी सहित 23 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Sandesh Wahak Digital Desk: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन 3 दिसंबर को लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर पटरियों को अपग्रेड करने के लिए आठ घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इस ब्लॉक के कारण शताब्दी एक्सप्रेस सहित कुल 23 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा, जिनमें से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है और कई के रूट बदल दिए गए हैं।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक 3 दिसंबर को सुबह 9:25 बजे से शाम 5:25 बजे तक अमौसी–मानकनगर स्टेशन और जैतीपुर–हरौनी सेक्शन के बीच लिया जाएगा।

निरस्त की गईं ट्रेनें (3 दिसंबर को)

  • झांसी लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी (11109/10)

  • झांसी लखनऊ पैसेंजर (51813/14)

बदले हुए रूट (मार्ग परिवर्तन)

ये ट्रेनें उन्नाव, माखी और बालामऊ होकर संचालित होंगी और ऐशबाग/बादशाहनगर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी:

ट्रेन का नाम ट्रेन संख्या नया रूट
नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस 12003/04 उन्नाव, माखी, बालामऊ होकर
पुणे लखनऊ एक्सप्रेस 12103 उन्नाव, माखी, बालामऊ होकर
पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 15066 उन्नाव, माखी, बालामऊ होकर
आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी 12180 उन्नाव, माखी, बालामऊ, आलमनगर, लखनऊ
जयपुर गोमतीनगर एक्सप्रेस 19715 उन्नाव, माखी, बालामऊ, आलमनगर, गोमतीनगर
गोरखपुर-चर्लपल्ली सुपरफास्ट 12589 ऐशबाग, आलमनगर, बालामऊ, माखी, उन्नाव
बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस 11124 आलमनगर, बालामऊ, माखी, उन्नाव

 

देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें (विलंब)

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 10 से अधिक ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी:

  • लखनऊ नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12003): 100 मिनट

  • पुरी आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस (12875): 225 मिनट

  • छपरा मथुरा एक्सप्रेस (15109): 205 मिनट

  • गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (15067): 145 मिनट

  • लखनऊ कानपुर सेंट्रल मेमू (64211): 205 मिनट

Also Read: अयोध्या में सियासी विवाद: अवधेश प्रसाद बोले- दलित होने के कारण ध्वजारोहण में नहीं मिला निमंत्रण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.