बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस में चादर मांगने पर ट्रेन अटेंडेंट ने चाकू मारकर सेना के जवान की हत्या की

Sandesh Wahak Digital Desk: राजस्थान के बीकानेर में बीकानेर-जम्मू तवी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन में चादर मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद एक सेना के जवान की ट्रेन अटेंडेंट ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बीकानेर रेलवे पुलिस ने इस हत्या के आरोपी की पहचान जुबेर मेमन के रूप में की है, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात रविवार रात की है। गुजरात के साबरमती के रहने वाले मृतक सेना के जवान की पहचान जिग्नेश चौधरी के रूप में हुई है, जो जम्मू के ऊधमपुर में पोस्टेड थे और फिरोजपुर कैंट से अपने घर जा रहे थे। यह घटना साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच थ्री में हुई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन में चादर मांगने को लेकर अटेंडेंट जुबेर मेमन और जवान जिग्नेश चौधरी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि जुबेर मेमन जवान को ढूँढते हुए उसके कोच में पहुँचा। यहाँ आकर उसने चाकू जवान के पैर की पिंडली में घोंप दिया। चाकू लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही सेना के जवान की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अटेंडेंट जुबेर मेमन को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: खेसारी लाल यादव पर पवन सिंह का पलटवार, कहा- 500 जिंदगियां बर्बाद करने की बात बोलूं क्या?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.