Amethi News: BHEL में दर्दनाक हादसा, लोहे की चादर गिरने से ट्रक चालक की मौत

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में स्थित ‘भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड’ (BHEL) में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ लोहे की एक भारी चादर गिरने से उसके नीचे दबकर एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब हाइड्रा मशीन से लोहे की एक चादर उठाई जा रही थी। अचानक यह चादर ट्रक चालक प्रह्लाद यादव (34) पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रह्लाद यादव आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के सिसवा गाँव के रहने वाले थे। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना जगदीशपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: Shahjahanpur News: SDM ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, विवाद सुलझाने का अनोखा तरीका वायरल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.