SCO समिट के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- हमने भारत को खो दिया

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और रूस के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि ऐसा लगता है कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।

ट्रंप ने अपने पोस्ट के साथ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आ रहे थे। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो।

PM Modi Trump talks

ट्रंप के टैरिफ के बीच बढ़ रही नजदीकियां

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में चीन के तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। इस सम्मेलन को ट्रंप की सख्त टैरिफ नीतियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा था। सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, पुतिन और जिनपिंग की गर्मजोशी से मुलाकात की तस्वीरों ने दुनिया का ध्यान खींचा और ‘नया वर्ल्ड ऑर्डर’ बनने की चर्चाएं तेज कर दीं।

इससे पहले भी, ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को ‘एकतरफा त्रासदी’ बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिकी कंपनियाँ भारत में आसानी से व्यापार नहीं कर पातीं। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि भारत रूस से भारी मात्रा में तेल और सैन्य उपकरण खरीद रहा है, जबकि अमेरिका से बहुत कम खरीदता है।

Also Read: सपा का BJP विधायक केतकी सिंह को नोटिस, 5 करोड़ हर्जाने की मांग, जानिए पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.