ट्रंप का दावा, इजरायल-ईरान में जल्द हो सकता है ऐतिहासिक समझौता
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके प्रयासों से इजरायल और ईरान के बीच चल रहा तनाव जल्द ही शांतिपूर्ण समझौते में बदल सकता है। ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा करते हुए अपनी पूर्व विदेश नीतियों की तारीफ की।
उन्होंने लिखा, जिस तरह मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के जरिये तनाव को कम किया था, उसी तरह मैं इजरायल और ईरान को भी बातचीत की टेबल पर लाने में सफल हो सकता हूं।
पुराने संघर्षों का ज़िक्र कर दिखाया अनुभव
ट्रंप ने अपने कार्यकाल की एक और उपलब्धि के रूप में सर्बिया और कोसोवो के बीच दशकों पुरानी तनातनी को खत्म करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि उस वक्त दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका थी, लेकिन उनके प्रयासों से मामला सुलझा। इतना ही नहीं, ट्रंप ने इथियोपिया और मिस्र के बीच नील नदी पर बांध को लेकर चले लंबे विवाद को भी याद किया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पहल से फिलहाल वहां भी शांति बनी हुई है।
बाइडन प्रशासन पर निशाना
ट्रंप ने जो बाइडन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा प्रशासन की मूर्खतापूर्ण नीतियों ने उनके बनाए हुए कई शांति समझौतों को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फिर मौका मिला, तो वह इन समझौतों को फिर से मजबूत करेंगे।
Also Read: Sitapur Accident: सड़क पर चल रहे लोगों पर पलटा बेकाबू ट्रक, चार की दर्दनाक मौत

