ट्रंप का ब्राज़ील पर 50% टैरिफ का बड़ा वार, लूला ने दी आर्थिक प्रतिशोध की चेतावनी

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राज़ील पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने लेटेस्ट टैरिफ लेटर में ट्रंप ने इस योजना की घोषणा की, जिसके बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने भी ‘आर्थिक प्रतिशोध’ की कड़ी चेतावनी दे डाली है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने ब्राज़ील पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिकी तकनीकी कंपनियों पर हमले कर रहा है और पूर्व ब्राज़ीलियाई राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के खिलाफ विच हंटिंग कर रहा है। गौरतलब है कि बोल्सोनारो पर 2022 के चुनावों को पलटने की साज़िश में कथित भूमिका के लिए मुकदमा चल रहा है।

सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए पलटवार

ट्रंप के इस वार पर ब्राज़ीलियाई राष्ट्रपति लूला ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए पलटवार किया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि अगर ब्राज़ील पर टैरिफ बढ़ाया गया, तो जवाबी कार्रवाई ज़रूर की जाएगी। साथ ही, उन्होंने देश की न्यायिक व्यवस्था में किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ भी चेतावनी दी।

Also Read: कलेक्ट्रेट परिसर में बनी नई लाइब्रेरी, विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी: राज्यसभा सांसद बृजलाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.