ओवल ऑफिस में ट्रंप ने खुलेआम किया कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट की विधवा को किस, वीडियो वायरल
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने एक विवादास्पद वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। यह वीडियो ओवल ऑफिस का है, जहाँ ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की विधवा एरिका किर्क को किस किया।
यह घटना सोमवार दोपहर को हुई, जब ट्रंप भारत के लिए अमेरिकी राजदूत के रूप में सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। वीडियो में ट्रंप अचानक एरिका को अपने पास बुलाते हैं और दर्जनों लोगों की उपस्थिति में उनके गाल पर किस करते हैं। यह भावुक क्षण तेज़ी से वायरल हो गया और इसने सनसनी फैला दी है।
ट्रंप के कृत्य पर कड़ी आलोचना
सार्वजनिक रूप से एरिका किर्क को किस करने पर कई लोगों ने ट्रंप की कड़ी आलोचना की है और इसे सर्वथा अनुचित करार दिया है। एरिका टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक चार्ली किर्क की विधवा हैं, जिनकी हाल ही में हत्या कर दी गई थी। वह अब प्रोकलेम मीडिया की संस्थापिका हैं। ट्रंप ने समारोह से पहले अचानक पूछा, एरिका कहाँ है? और फिर उन्हें बुलाकर यह कृत्य किया।
Trump called for Erika Kirk and kissed her on the cheek in the Oval Office today pic.twitter.com/xHFFMINT12
— PatriotTakes 🇺🇸 (@patriottakes) November 10, 2025
सोशल मीडिया पर हंगामा
ट्रंप द्वारा एरिका किर्क को किस किए जाने का यह वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर तेज़ी से फैल रहा है, जहाँ इसे अजीब और अनावश्यक बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर #PredatorInChief हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। विपक्षी नेता और कई यूज़र्स ट्रंप की इस हरकत को महिलाओं के प्रति उनकी पुरानी असंवेदनशील छवि से जोड़ रहे हैं, जिसके लिए उन्हें पहले भी आलोचना झेलनी पड़ी है। वहीं, कुछ समर्थक इसे चार्ली की मौत के बाद एरिका को दिए गए भावुक समर्थन का रूप दे रहे हैं।
Also Read: Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा को कोर्ट से झटका, 14 दिन और बढ़ी न्यायिक हिरासत

