ट्रंप ने यूएन में हुई साजिश का किया खुलासा, सीक्रेट सर्विस करेगी जांच

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अपनी यात्रा के दौरान उनके साथ तीन बहुत ही भयावह और सुनियोजित घटनाएं हुईं। उन्होंने इसे सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है।

ट्रंप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ये असामान्य घटनाएँ जानबूझकर की गईं थीं और अब इसकी जांच सीक्रेट सर्विस करेगी।

Donald Trump Chicago

क्या थीं वो तीन घटनाएं

एस्केलेटर का रुकना: ट्रंप के मुताबिक, पहली घटना तब हुई जब उन्हें और उनके साथियों को ले जा रहा एस्केलेटर अचानक से तेज आवाज़ के साथ रुक गया। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

टेलीप्रॉम्प्टर का काम न करना: दूसरी घटना उनके भाषण के दौरान हुई। उनका टेलीप्रॉम्प्टर अचानक पूरी तरह से काला हो गया। ट्रंप ने इसे किसी की शरारत बताया। हालाँकि, एक संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि टेलीप्रॉम्प्टर चलाने की जिम्मेदारी व्हाइट हाउस के स्टाफ की थी।

ध्वनि की समस्या: तीसरी समस्या भाषण के दौरान माइक में आई। ट्रंप ने कहा कि हॉल में ध्वनि की ऐसी दिक्कत थी कि श्रोता उनकी बात ठीक से सुन ही नहीं पा रहे थे। लोगों को इयरपीस के जरिए अनुवादकों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी मेलानिया भी उन्हें बिल्कुल सुन नहीं पा रही थीं।

Also Raed: लेह में हिंसा के बाद कर्फ्यू जारी, वार्षिक महोत्सव रद्द

Get real time updates directly on you device, subscribe now.