मिडल ईस्ट में तनाव के बीच ट्रंप की दो टूक, ईरान को ऐसा उड़ाएंगे जो दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा

Sandesh Wahak Digital Desk: खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आग अब नियंत्रण से बाहर होती दिख रही है। इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े और दुनिया के बेशकीमती साउथ पार्स गैस फील्ड पर भीषण हमला किया है। जवाब में ईरान ने कतर की मुख्य गैस फैसिलिटी को निशाना बनाया, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में हड़कंप मच गया है। इस घटनाक्रम ने अमेरिका को सीधे तौर पर युद्ध के मैदान में उतरने के लिए मजबूर कर दिया है।

हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल के इस हमले के बारे में अमेरिका को पहले से जानकारी नहीं थी, लेकिन ईरान ने गलतफहमी में कतर पर हमला कर बड़ी गलती कर दी है।

ट्रंप की धमकी: ट्रंप ने कहा, अगर कतर की एलएनजी (LNG) फैसिलिटी पर दोबारा हमला हुआ, तो अमेरिका बिना इजरायल की मदद या सहमति के, पूरे साउथ पार्स गैस क्षेत्र को इतनी ताकत से उड़ा देगा जैसा ईरान ने इतिहास में कभी नहीं देखा होगा।

इजरायल का रुख: ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इजरायल अब इस कीमती गैस फील्ड पर और हमले नहीं करेगा, लेकिन ईरान को अब रुकना होगा।

ईरानी राजनयिकों को 24 घंटे में देश छोड़ने का अल्टीमेटम

ईरान के मिसाइल हमले से कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी को भारी नुकसान पहुँचा है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने इसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा हमला करार दिया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने कड़ा कदम उठाते हुए ईरान के मिलिट्री और सिक्योरिटी अटैशे (सैन्य और सुरक्षा राजनयिकों) को उनके पूरे स्टाफ के साथ 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। इन्हें ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ (अवांछित व्यक्ति) घोषित कर दिया गया है।

Also Read: Ghaziabad News: पाकिस्तान भेजी गई थीं खाटू श्याम मंदिर की तस्वीरें, जासूसी नेटवर्क के निशाने पर थे धार्मिक स्थल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.