जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी, इवाते प्रांत में 6 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Sandesh Wahak Digital Desk: जापान में एक बार फिर रविवार शाम को भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए, जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी का ख़तरा मंडरा रहा है। जापानी मीडिया के अनुसार, शाम 5 बजकर 3 मिनट पर 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके तुरंत बाद इवाते प्रांत के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट से 70 किलोमीटर दूर था। शाम 5:39 बजे, इवाते के ओफुनाटो बंदरगाह में 10 सेंटीमीटर ऊँची सुनामी देखी गई। एहतियात के तौर पर, इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर में तटीय क्षेत्रों के 2,825 घरों को खाली करने का आदेश दिया गया। इन घरों में रहने वाले 6,138 लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। सुनामी संबंधी चेतावनी में 1 मीटर तक की लहरों की आशंका व्यक्त की गई है।

परिवहन सेवाएँ हुईं प्रभावित

भूकंप का असर पड़ोसी मियागी प्रांत तक भी महसूस किया गया। पूर्वी जापान रेलवे ने जानकारी दी कि तोहोकू शिंकानसेन में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिसके कारण सेंडाइ और शिन-आओमोरी स्टेशनों के बीच ट्रेन परिचालन स्थगित कर दिया गया है।

Also Read: यूपी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, समाज कल्याण विभाग के 4 अधिकारी बर्खास्त, 3 रिटायर्ड अधिकारियों की पेंशन में कटौती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.