भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इस्लामाबाद पहुंचे तुर्की के खुफिया प्रमुख, सैन्य गठजोड़ की अटकलें तेज

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तुर्की की भूमिका एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में तुर्की के खुफिया प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यासर कादियोग्लू एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अचानक इस्लामाबाद पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तान वायुसेना मुख्यालय का दौरा किया, जिससे दोनों देशों के बीच गहरे होते सैन्य संबंधों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध की आशंका के चलते अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत करने में जुटा है।

डिफेंस सिस्टम से घबराया पाकिस्तान

सूत्रों के अनुसार, भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से घबराकर पाकिस्तान ने अपने अमेरिकी एफ-16 फाइटर जेट्स को सरगोधा से हटाकर करीब 1200 किलोमीटर दूर पासनी एयरबेस में स्थानांतरित कर दिया है। इसके स्थान पर भारत सीमा के पास चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमान तैनात किए गए हैं। यह कदम पाकिस्तान की रणनीतिक बेचैनी को दर्शाता है।

बलोचिस्तान से एक चिंताजनक खबर आयी सामने

इस बीच, बलोचिस्तान से एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। वहां पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड्स पर बलोच व्यापारियों के साथ ज्यादती के गंभीर आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो में कोस्ट गार्ड्स को स्थानीय व्यापारियों से जबरन पेट्रोल लेते हुए देखा गया है। ग्वादर से विधायक हिदायत बलूच ने कहा कि पाकिस्तानी सेना स्थानीय समुदाय को बंदूक की नोक पर लूट रही है। यह घटनाएं ईरान-इजराइल संघर्ष के बाद और बढ़ गई हैं, जब बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ईरान से तेल तस्करी के रास्तों को बंद कर दिया था।

बता दे, इन तमाम घटनाक्रमों को भारत की कूटनीतिक सख्ती और क्षेत्रीय भू-राजनीतिक बदलावों के संदर्भ में देखा जा रहा है। पाकिस्तान की आंतरिक और बाहरी रणनीतियों में तेजी से हो रहे बदलाव आने वाले समय में दक्षिण एशिया की स्थिरता को प्रभावित कर सकते हैं।

Also Read: भारत के सख्त तेवर से डरा पाकिस्तान, सीमा पर तैनात किए रडार सिस्टम और फाइटर जेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.