Mirzapur: गैर इरादतन हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sandesh Wahak Digital Desk: स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया लालगंज मार्ग स्थित बसुहरा गांव से पुलिस ने गुरुवार को गैर इरादतन हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसआई अच्छे लाल यादव और शिवजी यादव, हेड कांस्टेबल राजेश मौर्या के साथ मुखबिर की सूचना पर खम्हारिया सूर्यवंश गांव के निवासी लालचंद और लालपति को गिरफ्तार किया।
गांव निवासी हरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रास्ते में टटरा लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने उनके चाचा, भाई लाल को धक्का दे दिया। इस धक्के से उनके चाचा को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था और उनकी तलाश शुरू कर दी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल ने इस मामले में बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: अशोक सिंह
Also Read: UP Politics: ‘ब्राह्मण के बिना नहीं…’, इटावा कथा विवाद पर बोले ओपी राजभर

