UP STF: अंतरराज्यीय शराब व नशे की तस्करी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 50-50 हजार का था इनाम
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को 1 जुलाई 2025 को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF की नोएडा यूनिट ने बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों रिंकू राठी और बिल्लू उर्फ बीर सिंह पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित था और ये गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित थे।
पुलिस को कई दिनों से थी तलाश, मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
STF को लगातार इन दोनों वांछित अपराधियों के सक्रिय होकर नशे और शराब की तस्करी में लिप्त होने की सूचनाएँ मिल रही थीं। इसी क्रम में नोएडा टीम को 1 जुलाई को पुख्ता जानकारी मिली कि ये दोनों बदमाश ग्राम कोर्रम मोड़ पुलिया के पास मौजूद हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को मौके से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?
रिंकू ने पहले मेरठ और हरिद्वार में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम किया, फिर खुद की ट्रांसपोर्ट कंपनी खोली। यहीं से उसका संपर्क अवैध शराब तस्करों से हुआ और उसने हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी कई राज्यों में NDPS एक्ट, आबकारी कानून और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
प्रमुख केस:
- 2018: दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा NDPS एक्ट में गिरफ्तारी
- 2021: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में शराब तस्करी में पकड़ा गया
- 2022: बिहार में शराब तस्करी के केस में जेल
- 2023: झांसी में फर्जी दस्तावेजों और शराब तस्करी में गिरफ्तार
- 2023: गुजरात में नकली कागजों और शराब तस्करी के मामले में केस दर्ज
बिल्लू उर्फ बीर सिंह
बिल्लू की मुलाकात रिंकू राठी से ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करते समय हुई थी। गरीबी और अपराधिक संगत में पड़कर उसने भी तस्करी के काम में कदम रख दिया। गांव में शराब पीकर मारपीट के कारण वह 2012 में जेल भी जा चुका है।
प्रमुख केस
- 2012: मारपीट, गालीगलौज के केस में जेल
- 2013: 110G CrPC के तहत कार्रवाई
- 2023: NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
- 2025: गैंगस्टर एक्ट में वांछित

फिलहाल पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को थाना बबेरू, जनपद बांदा में दर्ज गैंगस्टर एक्ट (FIR संख्या 237/25) के तहत जेल भेजा गया है। इनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
Also Read: Lucknow: लूटपाट और चोरी की वारदातों में शामिल शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

