बाल सुधार गृह से फरारी के बाद दो पाकिस्तानी नाबालिग गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार केंद्र से फरार हुए तीन नाबालिगों (Pakistani Minors) में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों नाबालिग पाकिस्तान के बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान मोहम्मद सनाउल्लाह और अहसान अनवर के रूप में हुई है। हालांकि तीसरा नाबालिग अभी भी फरार बताया जा रहा है।

ट्रांजिट रिमांड की तैयारी में पुलिस

पुलिस अब दोनों गिरफ्तार नाबालिगों की ट्रांजिट रिमांड लेने की तैयारी में जुटी है ताकि उन्हें वापस जम्मू लाया जा सके। वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ गुग्गू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को बाल सुधार गृह से तीनों नाबालिग पुलिसकर्मियों पर हमला करने के बाद फरार हो गए थे। इस घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए Government Medical College Jammu में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार तीनों आरोपी 18 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुके थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अन्य जेल में शिफ्ट नहीं किया गया था। फरार मुख्य आरोपी करणजीत सिंह दबलैड़ का निवासी बताया जा रहा है और वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आरएस पुरा, अरनिया और नवाबाद थाने में कुल छह FIR दर्ज हैं।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था। जम्मू से लेकर पंजाब तक अलर्ट जारी किया गया था। पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। इसी दौरान टेक्निकल इनपुट और ग्राउंड इंटेलिजेंस के आधार पर दोनों नाबालिगों की लोकेशन पंजाब में ट्रैक की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Also Read: भारत और फ्रांस की साझेदारी में नया अध्याय, PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.