Barabanki News: बिजली के खंभे में करंट उतरने से दो दुकानदारों की मौत

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ बिजली के खंभे में करंट आने से दो दुकानदारों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय दुकानदारों में काफी गुस्सा है।

बताया जा रहा है कि लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुलिस चौकी के पास लाई और खाने-पीने की दुकानें हैं। दर्शनार्थियों की भीड़ के बीच अचानक एक बिजली के खंभे में करंट आ गया। वहाँ से गुजर रहे दो दुकानदार इसकी चपेट में आ गए।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान गोबरहा निवासी संजय के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान की जा रही है। एक दुकानदार की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

लापरवाही का आरोप

इस घटना के बाद दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि पहले भी बिजली के खंभे में करंट आने की शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे और पुलिस बल की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read: मुजफ्फरपुर में मठ के महंत की हत्या, नदी किनारे मिला शव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.