बरेली में मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल, अवैध हथियार और बाइक बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोबाइल और बाइक लूट की वारदात में शामिल तीन शातिर लुटेरों में से दो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लूट की घटना: कैसे हुई शुरुआत?
12 जून 2025 की शाम करीब 4 बजे ग्राम जासपुर निवासी श्यामाचरण का नाती जितिन बाइक चलाना सीखने के लिए गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर गया था। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसका सैमसंग मोबाइल और स्प्लेंडर बाइक (UP25DW4828) लूट ली। इस घटना पर थाना हाफिजगंज में मुकदमा संख्या 254/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ था।
20 जून की रात: मुठभेड़ और गिरफ्तारी
20 जून को रात लगभग 11:35 बजे, पुलिस को सूचना मिली कि लूट से जुड़े तीन संदिग्ध बाइक सवार गुलड़िया महीपत के जंगल के पास किसी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की, जिस पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सन्नी के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में दबोचा गया। दूसरा बदमाश प्रमोद भी पकड़ा गया, जबकि तीसरा बदमाश प्रशांत पटेल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी है।
बरामद सामान:
- 2 तमंचा 315 बोर और 12 बोर
- 1 खोखा कारतूस (नाल में फंसा)
- 2 जिंदा कारतूस (315 बोर और 12 बोर)
- लूटी गई बाइक: स्प्लेंडर (UP25DW482)
घायल प्रमोद को सीएचसी नवाबगंज में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में मुकदमा संख्या 268/2025 धारा 109 बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रमोद पर 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं। जिसमें लूट, चोरी, डकैती (धारा 392, 411, 379, 356), हत्या के प्रयास (धारा 307), आर्म्स एक्ट के कई मामले, अपहरण, मारपीट, बलवा, और जानलेवा हमले और धमकी जैसे अपराधों में केस दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
- प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार
- एसओजी प्रभारी व टीम
- सर्विलांस प्रभारी व टीम
- निरीक्षक अपराध राजबली सिंह
- उप निरीक्षक वैभव गुप्ता, दीपक वर्मा, नितेश चौधरी
- हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, अरविंद कुमार
- कांस्टेबल विमल कुमार, अंकित तोमर, विनीत, बॉबी कुमार, मोहित कुमार
- चालक सरताज अली
Also Read: UP Politics: भाजपा नेता सूरज सोमवंशी ने विधायक अनिल त्रिपाठी पर लगाए गंभीर आरोप

