दो बीवियां और हत्या की साजिश! पुलिस ने खोला हत्याकांड का दर्दनाक राज

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इस हत्याकांड में शख्स का साथ देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी पहली पत्नी और बेटी थी। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सत्येंद्र भूषण तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि भुवर निरंजनपुर निवासी रामबली कनौजिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसकी बहन सुनीता ने अपने पहले पति की मौत के बाद शादीशुदा नोहर चौधरी से मंदिर में दूसरी शादी कर ली थी।

प्राथमिकी के अनुसार, 24 और 25 अप्रैल की दरमियानी रात को सुनीता नोहर के घर पर थी, तभी उसकी हत्या कर दी गई। तिवारी ने बताया कि नोहर, उसकी पहली पत्नी विद्यावती उर्फ ​​संतोला और विवाहित बेटी लक्ष्मी को सुनीता की दुपट्टे से गला घोंटकर और डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि सुनीता बीमारी के इलाज के नाम पर नोहर से लगातार पैसे मांगती थी। जिससे तंग आकर उसने संतोला और लक्ष्मी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया।

Also Read: कानपुर देहात: 50,000 का इनामी बदमाश संदीप पासी गिरफ्तार, यूपी STF ने की कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.