U-19 वर्ल्ड कप का वेटिंग वाला शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान लीग में नहीं होंगे आमने-सामने
Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। अगले साल होने वाले अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल आख़िरकार जारी कर दिया गया है। इस बार का टूर्नामेंट नामीबिया और जिम्बाब्वे में 15 जनवरी से 6 फरवरी तक खेला जाएगा।
सबसे बड़ा सवाल जो सभी के दिमाग में था, वो था भारत और पाकिस्तान का। क्या दोनों पुराने दुश्मन एक बार फिर ग्रुप चरण में ही भिड़ेंगे? आईसीसी ने इसका जवाब दे दिया है। दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है, यानी लीग राउंड में महाभारत नहीं देखने को मिलेगी। हालाँकि, शेड्यूल ऐसा बनाया गया है कि सुपर सिक्स या नॉकआउट राउंड में इनकी टक्कर होने के पूरे चांस हैं।
16 टीमें, 41 मैच, 23 दिन का जलवा
यह टूर्नामेंट अपने 16वें सीजन में 16 देशों की टीमों के बीच खेला जाएगा। इन टीमों को 4 ग्रुप्स में बाँटा गया है और कुल 41 मैचों के बाद 6 फरवरी को नया चैंपियन ताज पहनाएगा।
कौन है किसके ग्रुप में? देखें पूरी लिस्ट
ग्रुप A: भारत, बांग्लादेश, अमेरिका, न्यूज़ीलैंड
ग्रुप B: पाकिस्तान, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड
ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जापान
ग्रुप D: दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, अफगानिस्तान, तंजानिया
महत्वपूर्ण मैचों का शेड्यूल (लीग चरण)
15 जनवरी: भारत बनाम अमेरिका (बुलावायो)
16 जनवरी: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (हरारे)
17 जनवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (बुलावायो)
20 जनवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड (बुलावायो)
22 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान (हरारे)
24 जनवरी: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (बुलावायो)
नॉकआउट मुकाबले
सेमीफाइनल: 3 फरवरी (बुलावायो) और 4 फरवरी (हरारे)
फाइनल: 6 फरवरी (हरारे)
Also Read: Bihar News: CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 17वीं विधानसभा भंग

