U19 World Cup 2026: बिना एक भी मैच जीते सुपर-6 में पहुंची न्यूजीलैंड, अब पाकिस्तान से होगी टक्कर

Sandesh Wahak Digital Desk: अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। क्रिकेट में जहां आगे बढ़ने के लिए जीत को सबसे अहम माना जाता है।

वहीं न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम बिना एक भी मुकाबला जीते टूर्नामेंट के सुपर-6 राउंड में पहुंच गई है। तीन मैच खेलने के बावजूद कोई जीत दर्ज न करने के बाद भी न्यूजीलैंड ने अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया।

न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में कुल तीन मुकाबले खेले। 18 जनवरी को उसका पहला मैच अमेरिका (USA) के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया, जिसमें दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इसके बाद 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया और यहां भी अंक बराबर बांटे गए।

U19 World Cup 2026

ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना भारत से हुआ, जिसमें उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

अंक तालिका से मिली राहत

हालांकि, भारत के खिलाफ हार के बावजूद न्यूजीलैंड को सुपर-6 में जगह मिल गई। दरअसल, ग्रुप बी में खेले गए तीन मैचों के बाद न्यूजीलैंड के पास कुल 2 अंक थे, जबकि अमेरिका उससे एक अंक पीछे रह गया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट के अनुसार, चारों ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर-6 के लिए क्वालिफाई करती हैं, जिसका फायदा न्यूजीलैंड को अंक तालिका में बढ़त के चलते मिला।

सुपर-6 में पहली भिड़ंत पाकिस्तान से

अब सुपर-6 राउंड में न्यूजीलैंड की पहली चुनौती पाकिस्तान होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 27 जनवरी को हरारे में खेला जाएगा।

बिना जीत के अगले दौर में पहुंची न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह मैच टूर्नामेंट में खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।

Also Read: क्या फैसला बदलकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लौट सकता है बांग्लादेश? जानिए ICC का नियम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.