U19 World Cup Final 2026: खिताबी भिड़ंत में भारत बनाम इंग्लैंड, इन खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
भारतीय टीम की नजरें अपने छठे विश्व खिताब पर टिकी हैं, जबकि इंग्लैंड 1998 के बाद दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना देख रही है। 2022 के फाइनल में भारत से हार चुकी इंग्लिश टीम इस बार हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी।
भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। टीम इंडिया अब तक 5 बार (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) खिताब जीत चुकी है, जबकि 4 बार उपविजेता रही है।
वहीं, इंग्लैंड ने अब तक दो बार फाइनल खेला है, जिसमें एक बार (1998) जीत और एक बार (2022) भारत से हार मिली है।
भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच अब तक कुल 54 मुकाबले खेले गए हैं।
भारत ने 40 मैच जीते
इंग्लैंड ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की
1 मैच टाई रहा
रिकॉर्ड्स में भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आता है।
इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन मेयस इस टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 6 पारियों में 399 रन बनाए हैं और वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बनने से सिर्फ 36 रन दूर हैं।
स्कॉटलैंड के खिलाफ 191 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल चुके मेयस भारतीय गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे।
इसके अलावा कप्तान थॉमस रीव ने 6 मैचों में 299 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
गेंदबाजी में मैनी लम्सडेन इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं और उनकी इकॉनमी भी 3.95 की रही है।
भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 264 रन बनाए हैं और सेमीफाइनल में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली गई 68 रनों की पारी ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है।
विहान मल्होत्रा भी शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 210 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। सेमीफाइनल में आरोन जॉर्ज (115) और आयुष मल्होत्रा (62) की पारियों ने भारत को फाइनल तक पहुंचाया।
गेंदबाजी में हेनिल पटेल (11 विकेट) और आरएस अंबरीश से निर्णायक मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। ऐसे में गेंदबाजों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी और मैच में टॉस की भूमिका भी अहम साबित हो सकती है।
भारत:
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
इंग्लैंड:
बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच
अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुभव और रिकॉर्ड्स के दम पर भारत इतिहास रचता है या इंग्लैंड इस बार उलटफेर कर खिताब अपने नाम करता है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.