बसंतगढ़ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्र शासित प्रदेश के उधमपुर जिले से बड़ी खबर है। बसंतगढ़ इलाके के जोफर रामनगर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक सफल ज्वाइंट ऑपरेशन में दो खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया है। मंगलवार रात से शुरू हुई इस मुठभेड़ ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

सुरक्षा एजेंसियों को जोफर रामनगर के जंगली इलाके में आतंकियों की हलचल की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ (CRPF) ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, खुद को घिरा देख आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। हालांकि अभी उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि भले ही दो आतंकी मारे जा चुके हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। सुरक्षाबलों को अंदेशा है कि घने जंगलों का फायदा उठाकर कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं।

Also Read: Varanasi News: BHU में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस के समर्थन में सड़कों पर उतरे छात्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.