देश में चल रही हैं 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली-यूपी में सबसे ज्यादा, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
Sandesh Wahak Digital Desk: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने स्पष्ट किया है कि देश के विभिन्न हिस्सों में 32 ऐसे संस्थान चल रहे हैं जो खुद को विश्वविद्यालय बताते हैं, लेकिन उनके पास डिग्री देने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। यूजीसी अधिनियम, 1956 के मुताबिक, इन संस्थानों को न तो केंद्र सरकार से मान्यता मिली है और न ही किसी राज्य सरकार से।
यूजीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली फर्जी संस्थानों के मामले में सबसे आगे है, जहाँ 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश इस सूची में दूसरे नंबर पर है।
राज्यवार फर्जी यूनिवर्सिटी की संख्या
दिल्ली: 12
उत्तर प्रदेश: 04
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल: 02 (प्रत्येक)
हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश: 01 (प्रत्येक)
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी संस्थान में फीस जमा करने या दाखिला लेने से पहले उसकी वैधता की जांच यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.gov.in पर जरूर कर लें। इन फर्जी संस्थानों से ली गई डिग्री केवल कागज का एक टुकड़ा है, जिसकी कानूनी तौर पर कोई वैल्यू नहीं है।
फर्जी विश्वविद्यालयों की पूरी सूची (राज्यवार)
दिल्ली (12 संस्थान)
ऑल इंडिया इंस्टीटयूट आफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हैल्थ सांइस (अलिपुर)
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड (दरिया गंज)
यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी
वॉकेशनल यूनिवर्सिटी
ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी (राजेन्द्र प्लेस)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एण्ड इंजीनियरिंग
विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट (संजय एंक्लेव)
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (रोहिणी)
वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (पीतमपुरा)
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग (कोटला मुबारकपुर)
माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (नेहरू प्लेस)
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सोलयूशन (जनकपुरी)
उत्तर प्रदेश (04 संस्थान)
गांधी हिन्दी विद्यापीठ (प्रयागराज)
महामाया टैक्निकल विश्वविद्यालय (नोएडा)
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (अलीगढ़)
भारतीय शिक्षा परिषद् (लखनऊ)
केरल (02 संस्थान)
सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी (कृष्णाटम्)
इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (कोजहिकोदे)
महाराष्ट्र (02 संस्थान)
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी (नागपुर)
नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ (सोलापुर)
पश्चिम बंगाल (02 संस्थान)
इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन (कोलकाता)
इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च (कोलकाता)
पुडुचेरी (02 संस्थान)
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
आंध्र प्रदेश (02 संस्थान)
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी (गुंटूर)
बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया (विशाखापट्टनम)
अन्य राज्य (एक-एक संस्थान)
अरुणाचल प्रदेश: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन
हरियाणा: मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी (फरीदाबाद)
कर्नाटक: सर्व भारतीय शिक्षा पीठ (तुमकुर)
कर्नाटक: ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी (बेंगलुरु)
राजस्थान: राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (अलवर)
झारखंड: दक्ष यूनिवर्सिटी (रांची)
Also Read: Amethi News: मुसाफिरखाना में 54वें दिन भी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, SDM अभिनव कनौजिया का फूंका पुतला

