UGC NET June 2026 Answer Key जल्द होगी जारी, ऐसे डाउनलोड करें और दर्ज करें आपत्ति
UGC NET June 2026: देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर UGC NET June 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट जारी करने की तैयारी में है। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे।
9 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को इंतजार
UGC NET जून 2026 परीक्षा में देशभर से 9 लाख से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 87 विषयों के लिए 22 जून से 30 जून 2026 तक CBT मोड में आयोजित की गई थी। कुछ केंद्रों पर पुनर्परीक्षा भी कराई गई। आंसर-की जारी होने के साथ ही NTA Answer Key Challenge Window भी सक्रिय करेगा। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकेगा। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। विषय विशेषज्ञों की जांच के बाद सही पाए गए प्रश्नों में संशोधन किया जाएगा और फिर फाइनल आंसर-की के आधार पर परिणाम घोषित होगा।
क्वालिफाइंग मार्क्स और डाउनलोड करने का तरीका
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40% अंक लाने होंगे। वहीं OBC-NCL, SC, ST, PwD और थर्ड जेंडर वर्ग के लिए न्यूनतम 35% अंक निर्धारित हैं।
आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की मदद से लॉगिन कर अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।
Also Read: भारत 2027 से अमेरिका से बढ़ाएगा LPG आयात, मिडिल ईस्ट पर निर्भरता घटाने की तैयारी

