यूक्रेन ने ठुकराया ट्रंप का सुझाव, बोले- रूस को जमीन नहीं देंगे

Sandesh Wahak Digital Desk: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन अपनी एक इंच भी जमीन रूस को नहीं देगा। उन्होंने यह बयान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस सुझाव को खारिज करते हुए दिया, जिसमें ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए इलाकों की अदला-बदली की बात कही थी।

जेलेंस्की ने शनिवार को कहा, यूक्रेन अपनी जमीन पर कब्जा करने वाले को कोई इनाम नहीं देगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ गोलीबारी रोकना नहीं, बल्कि एक वास्तविक और स्थायी शांति है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन और यूरोप के बड़े नेता ब्रिटेन में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मिल रहे थे। इस बैठक में युद्ध खत्म करने के कूटनीतिक तरीकों पर चर्चा हुई। इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पश्चिमी देशों का समर्थन जारी रहेगा।

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर भी उठाया सवाल

जेलेंस्की ने ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली प्रस्तावित मुलाकात की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, यूक्रेन को शामिल किए बिना लिया गया कोई भी फैसला बेकार होगा और काम नहीं करेगा।

Also Read: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से कहा- सबूत पेश करें या देश से माफी मांगें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.