लखनऊ में बेकाबू रोडवेज बस पलटी, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल; कई लोग फंसे

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के काकोरी इलाके में आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब एक बेकाबू रोडवेज बस पलट गई। इस घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, अभी भी कुछ यात्री बस के नीचे फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। यह हादसा काकोरी के गोला कुआं इलाके में हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

बताया गया कि कैसरबाग डिपो की यह बस हरदोई से लखनऊ आ रही थी। गोला कुआं पर अचानक बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर घायलों को निकालने और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि फंसे हुए यात्रियों को निकालने की कोशिश की जा रही है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

Also Read: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत 10 ढेर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.