‘मिशन शक्ति 5’ के तहत छात्रा रिजा खान बनीं एक घंटे की थाना प्रभारी, बहराइच पुलिस ने किया सम्मानित

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5’ अभियान के तहत बहराइच पुलिस ने नारी सुरक्षा और सम्मान की एक अनोखी पहल की है। बुधवार को, सरस्वती ज्ञान मंदिर, फखरपुर में कक्षा 11 की छात्रा रिजा खान को एक घंटे के लिए फखरपुर थाने का प्रभारी (SHO) बनाया गया।

‘मिशन शक्ति’ के इस कार्यक्रम के दौरान, रिजा खान ने विधिवत रूप से थाने का चार्ज संभाला और जनसुनवाई की। उन्होंने इस दौरान जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह कदम छात्राओं को पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझने का अवसर प्रदान करता है, साथ ही उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को भी मजबूत करता है।

बहराइच पुलिस का यह प्रयास महिलाओं और बेटियों के स्वावलंबन को बढ़ाने और उन्हें सशक्त महसूस कराने के मिशन शक्ति के उद्देश्य को मजबूती देता है।

 

Also Read: Lucknow News: सहारा शहर सील करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी, लेकिन इस वजह से होना पड़ा वापस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.