काशी के हस्तशिल्प की अनूठी भेंट: CM योगी ने PM मोदी को भेंट किया विशेष शिवलिंग सेट

Sandesh Wahak Digital Desk: श्रावण मास के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी के जीआई टैग वाले हस्तशिल्प से बना एक अद्भुत शिवलिंग सेट भेंट किया। यह कलाकृति बनारस की मेटल रिपौसी क्राफ्ट, मीनाकारी और धातु ढलाई कला का बेजोड़ संगम है।

क्या खास है इस कलाकृति में?

  • 18 इंच ऊंची और 15 इंच चौड़ी यह कृति मीनाकारी की चौकी पर सुशोभित है।
  • इसमें अर्घ्य योग्य शिवलिंग, पंचफणी नाग, नंदी, प्रसाद कलश, गंगाजल, त्रिशूल और चंदन भस्म समाहित हैं।
  • तीन काशी के शिल्पकारों ने एक सप्ताह की साधना से इसे तैयार किया।

किसने बनाया यह अनूठा उपहार?

पद्मश्री से सम्मानित जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत के मार्गदर्शन में धातु शिल्पी अनिल कसेरा, रघुनाथ कसेरा और मीनाकारी कलाकार अरुण कुमार वर्मा ने इस विशेष कलाकृति को श्रावण मास की थीम पर तैयार किया।

PM मोदी ने दिया ‘स्वदेशी से ग्लोबल’ का संदेश

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने काशी के रेशम और भदोही के कालीन सहित सभी कारीगरों को प्रोत्साहित करते हुए ‘स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बनाने’ पर जोर दिया। उन्होंने जीआई टैग को स्थानीय कला की कानूनी पहचान बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

काशी के शिल्पकार समुदाय ने इस उपहार को अपनी कला के लिए एक बड़ा सम्मान माना है। यह घटना बनारस की समृद्ध शिल्प परंपरा को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

Also Read: Varanasi News: ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना, बोले- शिव…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.