लखनऊ में सफाई कर्मियों का अनूठा विरोध प्रदर्शन, सैलरी कटौती पर कूड़े के ढेर के बीच जताई नाराजगी

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के जोन 5 में सफाई कर्मियों ने अपनी सैलरी में कटौती के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जोन 5 कार्यालय के गेट के सामने कूड़े का ढेर लगाकर अपना विरोध जताया। यह प्रदर्शन सुबह 6:00 बजे से शुरू हुआ और इसमें सफाई कर्मियों ने झाड़ू और कूड़ा रखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक उन्हें पूरी सैलरी नहीं दी जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के दौरान जोन 5 के अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं थे, जिससे कर्मियों की नाराजगी और बढ़ गई। जोनल अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि यह प्रदर्शन मुख्य रूप से सैलरी में कटौती के खिलाफ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही इस मामले का समाधान निकालेंगे।

यह प्रदर्शन लायन एनवायरनमेंट कंपनी के तहत काम कर रहे सफाई कर्मियों द्वारा किया जा रहा है, जो ठेकेदार द्वारा सही वेतन न मिलने से नाराज हैं। इस प्रदर्शन के कारण स्थानीय जनजीवन प्रभावित हो रहा है, और इससे संबंधित अधिकारियों को जल्द ही ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

Also Read: Lucknow News: होटल में मिली विदेशी महिला की लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.