Unnao News: शुक्लागंज में स्वास्थ्य मेले में 108 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

शुक्लागंज, उन्नाव। शासन के निर्देश पर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शुक्लागंज में रविवार को साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का सफल आयोजन किया गया। इस बार आयोजित मेले में कुल 108 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और त्वचा संबंधी एलर्जी के मरीज़ों की संख्या सबसे अधिक रही।

संक्रमण से बचाव के उपाय बताए गए

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और ज़रूरतमंद लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके। मरीजों की जांच के दौरान स्वास्थ्य टीम ने उन्हें वर्तमान मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए विशेष उपाय भी बताए।

मुख्य रूप से ये सलाह दी गईं:

साफ पानी पिएं।

घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें।

मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं।

डॉ. चंद्रा ने बताया कि इस मौसम में नमी और ह्यूमिडिटी के कारण वायरल बुखार, डायरिया, टाइफाइड, हैजा, जॉन्डिस और निमोनिया जैसे संक्रामक रोग तेज़ी से फैलते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी लक्षण को नज़रअंदाज़ न करें और समय रहते नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं।

स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने में केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा, आयुष चिकित्सक डॉ. अर्चना, ऋतु ओमर, फार्मासिस्ट अवनीश मिश्रा, सिद्धार्थ बाजपेयी समेत स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सक्रिय रही। मेले में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

Also Read: उन्नाव: चाची की जायदाद हड़पने की खूनी साजिश, भतीजे ने दी हत्या की सुपारी, मुठभेड़ में शूटर घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.