Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार कार ने यूपीडा कर्मचारियों को कुचला, चार की दर्दनाक मौत

Unnao News: शनिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के माइलस्टोन 257.500 से 258 के बीच एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ्तार कार ने यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के चार कर्मचारियों को रौंद दिया, जिससे सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।

चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया

जानकारी के अनुसार, मृतक कर्मचारी नियमित गश्त और निरीक्षण कार्य पर तैनात थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें बेकाबू होकर टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

कैमरों की मदद से चालक की पहचान की जाएगी

घटना की सूचना पाकर सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह सहित पुलिस और यूपीडा के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की पहचान की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Also Read: आई लव मोहम्मद विवाद पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, FIR रद्द करने और गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.