Unnao News: पत्रकार हत्या के मुख्य आरोपी ‘अपराधी बाबा’ गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उन्नाव के पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। 5 साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी कौशल किशोर मिश्रा उर्फ ‘अपराधी बाबा’ को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उसके सिर पर 50,000 रुपये का इनाम था।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

STF को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी शुक्लागंज-आजाद नगर रोड पर दिखाई दिया है। शाम 5:10 बजे एक विशेष टीम ने उसे घेर कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

क्या है पूरा मामला?

19 जून 2020 को शुभममणि त्रिपाठी को सहजनी चौराहा पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हत्या का कारण कन्हैया अवस्थी (स्थानीय फार्म मालिक) के साथ रंजिश थी। मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। आरोपी पिछले 5 साल से कानपुर-फतेहपुर में छिपा हुआ था।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

  • हत्या (धारा 302), गैंगस्टर एक्ट सहित 7 धाराएं – थाना गंगाघाट
  • धमकी और अवैध कैद (धारा 342, 506) – थाना गंगाघाट
  • कोर्ट अवमानना (धारा 174A) – थाना गंगाघाट
  • जालसाजी (धारा 420, 467, 468, 471) – थाना गंगाघाट

फिलहाल आरोपी को थाना गंगाघाट भेजा गया है। स्थानीय पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी। STF अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी रखेगी। STF प्रवक्ता ने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है। हम पत्रकार हत्या के सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Also Read: यूपी को मिला नया मुख्य सचिव, एसपी गोयल ने संभाला पद, मनोज सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.