Unnao News: एसपी ने 20 उपनिरीक्षकों का किया तबादला, कानून व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के उन्नाव जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उन्नाव पुलिस एक्शन में आ गई है। एसपी दीपक भूकर ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मकसद से गुरुवार को 20 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इस बड़े फेरबदल के साथ पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। तबादलों की इस सूची में कई महत्वपूर्ण चौकियों और थानों के प्रभार बदले गए हैं। अब देखना यह होगा कि यह फेरबदल जिले में अपराध पर कितना नियंत्रण कर पाता है।

कौन कहां गया?

  • ऊगू थाना चौकी प्रभारी गंगा प्रसाद को पुरवा थाने भेजा गया है।
  • पुलिस लाइन से प्रमोद कुमार दीक्षित को ऊगू चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
  • सफीपुर थाने के अनिल कुमार त्रिपाठी को बारासगवर और औरास के मनोहर लाल यादव को यातायात विभाग भेजा गया है।
  • पुलिस लाइन से विनोद कुमार यादव को सदर कोतवाली और दीपक सिंह पटेल को जनसूचना प्रभारी बनाया गया है।
  • इसी तरह, अरुण कुमार सिंह और आशाराम सरोज को अजगैन थाने में, राकेश कुमार सिंह को सदर कोतवाली की चौकी में, और समाजजीत सिंह चौहान को काशीराम कोतवाली की चौकी में नई जिम्मेदारी दी गई है।
  • रमेश कुमार को महिला थाना और राजेंद्र प्रसाद को औरास थाने में तैनात किया गया है।
  • नेम सिंह को हरईपुर-बेहटामुजावर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस का मानना है कि यह कदम आगामी त्योहारों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उम्मीद है कि इन तबादलों से जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सकेगी।

रिपोर्ट: मो. आतिफ(अनम)

 

Also Read: UP News: CM योगी ने गीडा को दी 2251 करोड़ की सौगात, सपा पर साधा निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.