उन्नाव: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ज़िले भर में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में रविवार को थाना बारासगवर की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा बारा में एक चौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।

टीम ने किया समस्याओं पर संवाद

मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने उन्हें शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

जिन प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई।

  • नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान से जुड़ी योजनाएं
  • कन्या सुमंगला योजना
  • वृद्धा पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
  • बीसी सखी योजना
  • राष्ट्रीय पोषण मिशन
  • जरूरी हेल्पलाइन नंबरों का दिया ज्ञान

महिलाओं को आपातकाल में सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

  • पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
  • वूमेन पावर हेल्पलाइन: 1090
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
  • चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930
  • एंबुलेंस सेवा: 108

पुलिस टीम ने महिलाओं से समाज में सक्रिय भूमिका निभाने और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में, सभी महिलाओं को आत्मरक्षा और अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहने का संदेश दिया गया। इस जागरूकता चौपाल के दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: मो. आतिफ (अनम)

 

Also Read: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में 13 से 17 अक्टूबर तक ‘भव्य सिद्धार्थ उत्सव’ का आयोजन, कुलपति प्रो. कविता शाह ने की घोषणा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.