उन्नाव: लोक नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि

Sandesh Wahak Digital Desk: उन्नाव सदर क्षेत्र के लोक नगर में रविवार देर शाम एक युवक ने अपने घर के कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 35 वर्षीय गोविंद यादव के रूप में हुई है।

गोविंद यादव (35 वर्ष), पुत्र स्व. विजय बहादुर। वह मूलतः माखी क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के निवासी थे और लोक नगर में मकान बनाकर रहते थे। गोविंद यादव कानपुर की पान मसाला फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। घटना के दिन रविवार होने के कारण वह अवकाश पर घर पर थे।

रविवार शाम को गोविंद ने घर के अंदर साड़ी से फांसी लगा ली। गनीमत रही कि उनके छोटे बेटे देवेन्द्र ने उन्हें देख लिया और तुरंत फंदे से उतारा। देवेन्द्र उन्हें लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचा, जहां डॉक्टर आशीष सक्सेना ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार की स्थिति

गोविंद अपनी पत्नी नन्हकी, बेटे देवेन्द्र और बेटी काजल के साथ लोक नगर में रहते थे। उनका बड़ा बेटा महेंद्र चेन्नई में मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय पत्नी नन्हकी और बेटी काजल अपने जेठ शंभू के बेटे जयांश का जन्मदिन मनाने के लिए बिरसिंहपुर गांव गई हुई थीं। सूचना मिलते ही शाम को वह घर लौटीं और पति को मृत अवस्था में देखकर बदहवास हो गईं।

पुलिस और पोस्टमार्टम

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग (फांसी) से होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Also Read: लखनऊ: अवैध प्लाटिंग पर एलडीए का एक्शन, दुबग्गा और सैरपुर में 87 बीघा क्षेत्रफल ध्वस्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.