UP प्रशासनिक फेरबदल: 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से छह वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस फेरबदल में विशेष रूप से अयोध्या में महत्वपूर्ण तैनातियां की गई हैं।

प्रमुख तबादलों का विवरण

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

अधिकारी का नाम वर्तमान/पूर्व पद नवीन तैनाती
संजीव कुमार उपाध्याय ओएसडी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण नगर मजिस्ट्रेट (सिटी मजिस्ट्रेट), अयोध्या
राजेश कुमार मिश्रा नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण
राजेश चंद एसडीएम, गाजीपुर एडीएम (न्यायिक), मैनपुरी
बृजपाल सिंह एसडीएम, देवरिया एडीएम (न्यायिक), लखीमपुर खीरी
विकास यादव संबद्ध, राजस्व परिषद एसडीएम, अंबेडकर नगर
अर्चना अग्निहोत्री संबद्ध, राजस्व परिषद एसडीएम, मऊ

 

Also Read: UP बोर्ड परीक्षाओं का शंखनाद: फूलों और तिलक के साथ परीक्षार्थियों का स्वागत; 53 लाख से अधिक छात्र दे रहे हैं परीक्षा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.