Amethi News: लापरवाह 14 अफसरों पर गिरी DM की गाज, वेतन रोकने के दिए निर्देश
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सरकारी काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी संजय चौहान ने बड़ा एक्शन लिया है। फरवरी माह के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में पाया गया कि जिले की कई महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रगति उम्मीद के मुताबिक नहीं है। कई विभागों की रैंकिंग B, C और D ग्रेड तक गिर गई है, जिसे डीएम ने बेहद गंभीरता से लिया है।
इन अधिकारियों का रोका गया मार्च का वेतन
डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सचिन कुमार सिंह ने कड़ा कदम उठाते हुए 14 विभागीय अधिकारियों का मार्च माह का वेतन रोक दिया है। साथ ही, इन सभी से स्पष्टीकरण (Notice) मांगते हुए पूछा गया है कि उनके विभागों का प्रदर्शन इतना खराब क्यों रहा।
नोटिस पाने वाले प्रमुख अधिकारियों की सूची
प्रवीण शुक्ला: उपायुक्त स्वरोजगार
ऐश्वर्य यादव: पीडी डीआरडीए
मनोज त्यागी: डीपीआरओ (जिला पंचायत राज अधिकारी)
संतोष कुमार श्रीवास्तव: जिला कार्यक्रम अधिकारी
शैलेंद्र कुमार व उमेश कुमार: अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (PWD)
अभय कुमार सुमन: उपायुक्त उद्योग
मनोज कुमार शर्मा: अधिशासी अभियंता, यूपीपीसीएल (बिजली विभाग)
हरिओम श्रीवास्तव: अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण
इसके अलावा आवास विकास, यूपी एसआईडीसीओ और यूपी सीएलडीएफ के अधिशासी अभियंताओं को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
सीडीओ सचिन कुमार सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सरकार की योजनाओं का समय पर, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अमेठी की रैंकिंग में सुधार लाना और आम जनता को बिना किसी देरी के योजनाओं का लाभ पहुँचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। डीएम संजय चौहान ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि कार्यों में तत्काल सुधार नहीं लाया गया और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं दिखी, तो भविष्य में इससे भी अधिक कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: भारत को तैयार करना होगा ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में मजबूत इकोसिस्टम: Rajnath Singh

