UP News: लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ताला तोड़ गैंग का भंडाफोड़, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर जोन पुलिस और लखनऊ जानकीपुरम थाने की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ताला तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों से लाखों रुपये की कीमत का सोना-चांदी और नकदी बरामद की गई है।
मामले की जानकारी
18 जून को जानकीपुरम निवासी दुर्गेश कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी और कीमती सामान चुरा लिया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर चार आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1- राहुल गुप्ता (32 वर्ष) – गैंग लीडर, पेशे से ड्राइवर
2- रामू रावत (27 वर्ष) – पेंटर
3- विमलेश कुमार (32 वर्ष) – किसान
4- राजीव रस्तोगी (60 वर्ष) – सुनार
बरामदगी
-2.53 लाख रुपये नकद (राहुल गुप्ता के पास से)
-1 लाख रुपये नकद (विमलेश कुमार के पास से)
-54,420 रुपये नकद (रामू रावत के पास से)
-सोने-चांदी के कंगन, हार, अंगूठियां, पायल सहित अन्य जेवरात
-चोरी में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा और तोड़फोड़ के औजार
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
1- राहुल गुप्ता पर 15 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, हथियार और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं।
2- रामू रावत और विमलेश कुमार भी पहले कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
3- राजीव रस्तोगी (सुनार) चोरी के माल को खरीदने और बेचने में शामिल था।
चोरी की तरीका
पुलिस के मुताबिक, यह गैंग पहले अमीर इलाकों में रैकी करता था और फिर खाली घरों का ताला तोड़कर सामान लूट लेता था। चोरी का माल वे सुनारों को बेच देते थे या आपस में बांट लेते थे।
पुलिस टीम की सफलता
डीसीपी उत्तरी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और जानकीपुरम पुलिस ने मिलकर यह केस सुलझाया। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
Also Read: सेना की वर्दी पहन कर चला रहा था ठगी का रैकेट, UP STF के हत्थे चढ़ा फर्जी कर्नल

