UP कैडर के IPS स्वप्निल ममगाई को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाह की निगरानी में करेंगे काम

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी स्वप्निल ममगाई को केंद्र सरकार ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है, जिसकी निगरानी खुद गृह मंत्री अमित शाह करते हैं। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है और इसकी अवधि पांच साल या अगले आदेश तक की होगी।

मेरठ PAC से सीधे केंद्रीय जिम्मेदारी तक

वर्तमान में स्वप्निल ममगाई मेरठ पीएसी सेक्टर में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं। उनके बेहतरीन सर्विस रिकॉर्ड, अनुशासन और लीडरशिप को देखते हुए उन्हें BSF जैसे महत्वपूर्ण केंद्रीय बल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने जहां भी तैनात रहे, अपनी ईमानदार और प्रभावशाली कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भेजा निर्देश

गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर ममगाई को जल्द कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि वे नई जिम्मेदारी को समय पर संभाल सकें। मंत्रालय की ओर से नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया है।

Also Read: अहमदाबाद में बड़ा हादसा: टेकऑफ के तुरंत बाद Air India का विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.