यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल की हार्ट सर्जरी सफल, जल्द होंगे डिस्चार्ज

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुई हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। उन्हें हाल ही में सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ जाँच में कोरोनरी आर्टरी डिजीज का पता चला। डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी की सलाह दी थी।

क्या है कोरोनरी आर्टरी डिजीज?

यह दिल की एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हृदय को खून की सप्लाई करने वाली नसें सिकुड़ जाती हैं। ऐसा कोलेस्ट्रॉल और वसा के जमने से होता है, जिससे खून और ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

गोयल की हार्ट सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गोयल के अचानक लंबी छुट्टी पर जाने से शासन-प्रशासन में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद सरकार ने तुरंत उनके कार्यभार की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस दीपक कुमार को सौंप दी।

1989 बैच के आईएएस अधिकारी एसपी गोयल ने 31 जुलाई को ही यूपी के मुख्य सचिव का पद संभाला था। मुख्य सचिव बनने से पहले, वह आठ सालों तक मुख्यमंत्री कार्यालय में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी छवि एक निडर और बेबाक अफसर की मानी जाती है, जो राजनीतिक दबाव से हटकर फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं।

Also Read: UP News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की जमानत अर्जी खारिज, फर्जी हस्ताक्षर…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.